भीरा-पलिया रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो मेडिकल छात्राओं समेत तीन की मौत; परिवारों में मचा कोहराम
अब तक न्याय/अनिल कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। पलिया-भीरा रोड पर रपटा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मेडिकल छात्राओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार युवक दोनों छात्राओं को स्कूल से घर लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से दोनों छात्राओं को लेकर पलिया-भीरा रोड से गुजर रहा था। रपटा पुल के पास बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। तीन लोगों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के सटीक कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: