यातायात नियमों का पाठ पढ़कर सुरक्षित सफर के लिए जागरूक हुए विद्यार्थी

कन्नौज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को कानपुर पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित सफर के लिए जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी और टीएसआई आफाक खान ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। विद्यालय की प्रधानाचार्या कामरान ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

टीएसआई आफाक खान ने विद्यार्थियों से गोल्डन आवर, रोड हिप्नोसिस, शराब पीकर वाहन चलाने की जांच में ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलने वाले पुरस्कार तथा नाबालिगों के वाहन चलाने पर जुर्माने की जिम्मेदारी से जुड़े सवाल पूछे। इसके अलावा डोरिंग और टेलगेटिंग जैसी दुर्घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक यातायात राम प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अजीत तिवारी, विद्यालय का स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे। यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।