फखरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, विस्फोटक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
फखरपुर, बहराइच पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फखरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फखरपुर रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 432/26 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम 1884 व 288 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मो0 सिराज सिद्दीकी उर्फ पप्पू सिद्दीकी पुत्र आमिर अली, निवासी अचौलिया, थाना रानीपुर को पटेशिया बाजार से विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार कुशवाहा, अनिल यादव, वंशनरायण गौड़, हे0का0 रामपाल, का0 सूरज, म0का0 कीर्ति देवी, आकांक्षा, सीमा मौर्या आदि शामिल रहे। टीम त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: