सचिन उपाध्याय बने नन्नूमल कॉलेज के प्रधानाचार्य, स्टाफ में खुशी

संवाददाता देव ठाकुर

बिल्सी। स्थानीय नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में सचिन उपाध्याय को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाए जाने पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उनके प्रधानाचार्य बनने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होनें कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटलीकरण से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें और बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान देने के साथ-साथ उनकी शैक्षिक क्षमता, रचनात्मकता और व्यावहारिक समझ विकसित करना भी जरूरी है। इससे पहले विगत तीन वर्षो से यहां डा.राजकमल गुप्ता प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल रहे थे। जिन्होने स्व इच्छा से इसकी जिम्मेेदारी को छोड़ दिया। इस दौरान प्रधान लिपिक अजय गिरि, विपिन कुमार, गौरव कुमार, चंद्रसेन माहेश्वरी, दीपक कुमार, पुरुषोत्तम शाक्य, अक्षय सक्सेना, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।