बच्चे अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कठोर परिश्रम करें...... महामहिम राज्यपाल


अब तक न्यूज़ चैनल
रिपौटर सचिन रस्तौगी
जिला सभ्भल


बच्चे अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कठोर परिश्रम करें...... महामहिम राज्यपाल

शिक्षा से संबंधित पोर्टल के माध्यम से भी बच्चे अपने ज्ञान में बढ़ोतरी कर सकते हैं....... महामहिम राज्यपाल

सकारात्मक विचारों से ही जीवन में खुशी प्राप्त होती है.... माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री

संभल (बहजोई) 27 नवंबर 2022

आज महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी विकासखंड पवांसा में स्थित पंडित राम प्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज के 24वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे एवं उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी अतिथि के रूप में भाग लिया। 
          सर्वप्रथम बड़ा मैदान कलेक्ट्रेट बहजोई पर बने हेलीपैड पर जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने महामहिम राज्यपाल को बुके देकर स्वागत किया तथा गार्ड आफॅ ऑनर का सम्मान दिया गया। 
     इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल कार द्वारा पवांसा स्थित विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचें। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी जी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। उसके पश्चात महामहिम राज्यपाल एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी जी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
       वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी जी ने कहा कि सकारात्मक विचारों से ही जीवन में खुशी मिलती है बच्चे सकारात्मक सोच वाले बच्चों को अपना दोस्त बनाएं बच्चे समय के प्रति प्रतिबद्ध रहें। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित विभिन्न पोर्टल चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चे अच्छी शिक्षा एवं सही दिशा प्राप्त कर सकते हैं। 
        समारोह में विद्यालय के संस्थापक शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरश्रम महाराज जी द्वारा भी अपने विचार प्रस्तुत किए गए। 
      महामहिम राज्यपाल जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि वह ग्रामीण परिवेश से आते हैं उन्होंने अपने स्कूली दिनों के बारे में कॉलेज के बच्चों के साथ अपनी कुछ बातों को साझा किया। उन्होंने कहा कि सामान्य स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल के बच्चे भी आगे चलकर ऊंचे मुकाम पर जा सकते हैं महामहिम ने कहा कि वह भी शिक्षक के पद पर रहे हैं उन्होंने कहा कि अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए परिश्रम करना होता है बच्चे भी आगे बढ़ने के लिए कठोर परिश्रम करें तथा मोबाइल से अच्छी चीजें सीखें एवं आज के वर्तमान दौर में बच्चे शिक्षा से संबंधित पोर्टल के माध्यम से भी अपने ज्ञान में बढ़ोतरी कर सकते हैं। भारत देश ने एक से एक महान संत एवं राजनेता दिए हैं। 
        इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विद्यालय के प्रबंधक राजुल महेश्वरी एवं वरुण महेश्वरी, सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य झंकार सिंह, एवं समस्त जनप्रतिनिधि एवं सामान्य जनमानस तथा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।