एलआईसी बिजनौर के प्रतिष्ठित विकास अधिकारी एवं सीनियर बिजनेस एसोसिएट  मुकेश विश्नोई की टीम के अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित।  एलआईसी की नई नई योजनाओं का लाभ जनता को दे :  बाबू सिं


एलआईसी बिजनौर के प्रतिष्ठित विकास अधिकारी एवं सीनियर बिजनेस एसोसिएट  मुकेश विश्नोई की टीम के अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित। 
एलआईसी की नई नई योजनाओं का लाभ जनता को दे :  बाबू सिंह                             बिजनौर :- शाखा बिजनौर के प्रतिष्ठित विकास अधिकारी एवं एस.बी.ए.  मुकेश बिश्नोई ने अपनी पूरी यूनिट टीम के अभिकर्ताओं का सम्मान समारोह 26 नवंबर शनिवार को बिजनौर के रॉयल कैसल होटल में आयोजित किया। जिसके मुख्य अतिथि बतौर एलआईसी शाखा बिजनौर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री बाबू सिंह ने एलआईसी की नई-नई योजनाओं के विषय में अभिकर्ताओं को जानकारी दी तथा एलआईसी द्वारा बीमा धारकों को दी जाने वाली नई नई गारंटेड टर्म बेनिफिट प्लान्स, पेंशन प्लांस, यूलिप प्लांस, हैल्थ प्लांस एवं आनंदा से पॉलिसी करने के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने अभिकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि गैर एलआईसी कंपनियां क्षेत्र में शेयर्स के बारे में जनता को गुमराह  कर रही हैं ऐसी अफवाहों से अपने पुराने व नए बीमा धारकों वह नए बीमा धारकों को सावधान करना है , जिससे कि वह किसी भी कंपनी का शिकार न हो जाएं। पिछली तिमाही में एलआईसी ने शानदार प्रॉफिट भी बुक किया है। उन्होंने एलआईसी अभिकर्ताओं  को संबोधित करते हुए कहा कि एलआईसी एक ऐसा निगम है जो सरकार, शासन, प्रशासन ,जनता के बीच में एक विशेष पहचान बनाए हुए है और उसकी हर पॉलिसी और उनके धन की शत प्रतिशत सोवरन गारंटी निगम के ही पास है अन्य किसी इंश्योरेंस कंपनी के पास नहीं है। उन्होंने एमडीआरटी क्वालीफाई करने पर श्रीमती श्रुति कीर्ति, श्रीमती सुमन लता ,श्रीमती चंचल विश्नोई को रूपये 5100 सौ 5100 सौ  नगद पुरस्कार देकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का संचालन सहायक प्रशासनिक अधिकारी (लेखा) श्री दीपक कुमार जी ने किया। अभिकर्ता सम्मान समारोह के आयोजक एसबीए एवं प्रतिष्ठित विकास अधिकारी श्री मुकेश कुमार विश्नोई जी ने मुख्य अतिथि एवं सभी सम्मानित अभिकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनसे भविष्य में और अधिक बीमा पॉलिसी करने, एमडीआरटी बनने, शतकवीर बनने, प्रीमियम के करोड़पति बनने, क्लब मेंबर बनने की पुरजोर अपील की। अभिकर्ता सम्मान समारोह में सर्व/श्री/श्रीमती प्रहलाद,अनिल अग्रवाल , मृदुल अग्रवाल ,नेहा आर्य ,संध्या शर्मा, वीर सिंह ,कोमल सिंह, मैतुल गौतम, भूदेव सिंह , पंकज कुमार दक्ष आदि को सम्मानित किया गया और अभिकर्ताओं से खचाखच भरे होटल के हाल में लगभग 80 अभिकर्ताओं ने सम्मान समारोह/यूनिट मीटिंग में हिस्सा लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।