आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में आज राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एनएसएस एवम एनसीसी के छात्र छात्राओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने छात्र छात्राओं को भारत के संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में जानकारी प्रदान की। डॉ जायसवाल ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना के साथ मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
डॉ राजधारी यादव ने भारत के संविधान की प्रस्तावना में वर्णित दर्शन एवं संवैधानिक मूल्यों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने संविधान निर्मात्री सभा के महत्व, कार्य, गठन के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हो गया।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ बबिता यादव,डॉ संजीव राठौर, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ संजय कुमार,डॉ गौरव कुमार, डॉ हुकुम सिंह, डॉ सचिन राघव, डॉ प्रेमचंद चौधरी, संजीव शाक्य आदि उपस्थित थे।
मुनाजिर हुसैन की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गाजियाबाद की क्राइम ब्रान्च व थाना विजयनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से थाना विजयनगर क्षेत्र में हुई डकैती का 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा
लूट की घटना को अंजाम देने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से लूटा गया माल 21 कट्टे जस्ता/ लेड 2 कट्टे कॉपर व एक महिंद्रा बुलेरा पिकअप डीएल 1
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम श्री विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
Leave a Comment: