मछलीशहर जौनपुर अंजुमन तौहीदिया की गुलपोशी कर किया गया सम्मानित


मछलीशहर जौनपुर

अंजुमन तौहीदिया की गुलपोशी कर किया गया सम्मानित

ऑल यूपी नातिया प्रोग्राम में अंजुमन तौहीदिया दूसरा मकाम पाकर नगर का बढ़ाया मान


ब्रेकिंग न्यूज़ जौनपुर जनपद के मछलीशहर नगर की अंजुमन तौहीदिया मोहल्ला मोहल्ला अल्वियाना / चौक ने ऑल यूपी  नातिया प्रोग्राम में सेकंड पोजिशन पाकर मछलीशहर का मान बढ़ाया। जनपद जौनपुर के मुफ्ती मोहल्ले में ऑल यूपी नातिया प्रोग्राम का आयोजन किया गया था ।जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कई जनपदों की अंजुमन ने शिरकत किया । इसी क्रम में मछली 
शहर की अंजुमन तौहीदिया ने जाज़िब लखनवी के कलाम को पढ़कर सेकंड पोजीशन हासिल की। अंजुमन टीम के मछलीशहर पहुंचते ही अल्वियाना वार्ड सभासद , व्यापारी नेता शिरीष गुप्ता बब्बू सहित कस्बे के सम्मानित व्यक्तियों ने गुलपोशी कर अंजुमन तौहीदिया को सम्मानित किया तथा उपस्थित लोगो को जलपान कराया  इस मौके पर अब्दुल रशीद ,लड्डन,शकील खान ,अंसार ,वसीम ,सरफराज़अंसारी,इमरानअंसारी ,शेरूअंसारी,लाल बाबू,शमसूल हुदा,राशिद अंसारी,साबिर अंसारी,मेहदी हसन,तफज्जुल ,तौहीद खान, गुलनवाज आदि लोग उपस्थित रहे।
मुकेश चंद्र मोदनवाल मड़ियाहूं जौनपुर रिपोर्टर अब तक टीवी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।