सम्पूर्ण राजस्थान से निकलने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा आज बाड़ी में
सम्पूर्ण राजस्थान से निकलने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा आज बाड़ी में
36-बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर के निर्माण के लिये युवा व्यापारियों ने अपने खून से लिखा मुख्यमंत्री को मांगपत्र
अब तक न्यूज़ चैनल
रिपौटर सचिन रस्तौगी
जिला सभ्भल
36-बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर के निर्माण के लिये युवा व्यापारियों ने अपने खून से लिखा मुख्यमंत्री को मांगपत्र
आज अखिल भारतीय युवा उधोग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग स्थित 36-बी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग को गति देने के लिये नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में युवा व्यापारियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के नाम अपने खून से संबोधित पत्र लिखकर मांग की गई। व्यापार मण्डल ने नगर चन्दौसी की मूल समस्या मंडी चौक स्थित रेलवे क्रॉसिंग 36-बी पर फ्लाई ओवर के निर्माण के लिये पिछले 10 वर्षों से निरंतर संघर्ष आंदोलन के रूप में अनशन और भूख हड़ताल आदि जैसे प्रदर्शन करके किया है, जिसके फलस्वरूप रेलवे विभाग द्वारा सदैव आश्वासन मिला और अभी तक ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। रेलवे विभाग मुरादाबाद के अधिकारी द्वारा अब स्पष्टीकरण में कहा गया कि 36-बी पर ओवर ब्रिज का निर्माण अभी विभागीय रूप से प्रोजेक्ट में नहीं है इसलिये इसका निर्माण नहीं कराया जा सकता। जिसको लेकर अब युवा व्यापारिक वर्ग में अत्यंत रोष व्याप्त है। इसलिये युवा व्यापारियों द्वारा अपने खून से मा० मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र लिखकर ओवर ब्रिज जे निर्माण की मांग की गई है। जिससे विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को जाम जैसी विकराल समस्या से निजात मिल सके।
नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने बताया कि ओवर ब्रिज के निर्माण के लिये अब जन आंदोलन किया जाएगा, जल्द ही चन्दौसी वासियों के द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी को 5000 पोस्टकार्ड लिखकर भेजें जाएंगे। जिसमें जल्द से जल्द 36-बी फ्लाई ओवर के निर्माण कराने की मांग की जाएगी और जब तक फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं हो जाता तब तक आंदोलन रूपी संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल के कहा कि मंडी चौक 36-बी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। जिससे नगर के व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों सहित आमजन को प्रतिदिन जूझना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिये रेलवे विभाग द्वारा जनहित में ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द करना चाहिये।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सम्पूर्ण राजस्थान से निकलने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा आज बाड़ी में
बदहाल सरकारी सिस्टम: उपचार के लिए मरीज परेशान नहीं बैठ रहे डाक्टर अस्पताल बंद क्रासर समयपूर्वक नहीं खुल रहा अस्पताल, दवाई के लिए भटक रहे मरीज
कुशीनगर हाटा बिधान सभा क्षेत्र सुकरौली नगर पंचायत के भावी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समाज सेवी किसान नेता सुभाष सिंह
Leave a Comment: