सम्पूर्ण राजस्थान से निकलने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा आज बाड़ी में


सम्पूर्ण राजस्थान से निकलने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा आज बाड़ी में

बाड़ी(धौलपुर),24नवंबर22||

राजस्थान के झुंझनू जिले के खेतड़ी से प्रारंभ हुई विवेकानंद संदेश यात्रा आज धौलपुर स्थित बाड़ी पहुंची।धौलपुर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर बाड़ी में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।जिसके उपरांत ये यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर बाईपास,किला होते हुए सराफा बाजार, सीताराम बाजार से गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।जहां एक सभा का आयोजन किया गया,जहां विहिप के धर्म जागरण से जुड़े समाजसेवी डॉ.शिवदयाल मंगल,यात्रा संयोजक अनिल गोयल सहित कस्बे के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ये यात्रा राजस्थान के सभी 33 जिलों से होकर गुजरेगी।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से अवगत कराते हुए देश की युवा पीढ़ी को नवचेतना और विचारो के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।