न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन।
न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन।
वाह रे बिजनौर पुलिस वारण्ट रिकॉल होने के बाद भी दरोगा ने दी दबिश (दबिश के डर से छत से गिरा व्यक्ति, दोनों पैरों की टूटी हड्डी)
वाह रे बिजनौर पुलिस वारण्ट रिकॉल होने के बाद भी दरोगा ने दी दबिश
(दबिश के डर से छत से गिरा व्यक्ति, दोनों पैरों की टूटी हड्डी)
बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर : जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली देहात में तैनात दरोगा धीरज कुमार की दबिश के कारण एक व्यक्ति के दोनों पैर की हड्डी टूटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने घटना दर्शाते हुए डी.आई.जी. मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक बिजनौर व क्षेत्राधिकारी नगीना को शिकायत पत्र देकर दरोगा धीरज के विरुद्ध कार्यवाई करने की माँग की है। कोतवाली देहात निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने शिकायत पत्र में कहा है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व अब्दुल वहाब का अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया उस मामले में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कार्यवाई कर पीड़ित अब्दुल वहाब पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। मुक़दमे के चलते अब्दुल वहाब के विरुद्ध मान्य न्यायालय द्वारा नॉन बेलिवल वारण्ट हो गए थे। मुक़दमे के चलते अब्दुल वहाब के वकील द्वारा 17 अक्टूबर को वारण्ट रिकॉल करा दिए गए थे। वारण्ट रिकॉल होने के बावजूद भी बीती 05 नवम्बर को थाना कोतवाली देहात में तैनात दरोगा धीरज कुमार अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर पीड़ित अब्दुल वहाब को गिरफ्तार करने के लिए पीड़ित के घर मे घुस गए। रात्रि के समय पुलिस को चोरों की तरह घर मे घुसा देख पीड़ित की पत्नी ने धीरज दरोगा से घर मे घुसने कारण पूछा तो शराब के नशे में धुत दरोगा ने पीड़ित की पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए पीड़ित अब्दुल वहाब की गिरफ्तारी का वारण्ट होने की बात कही जिसके बाद पीड़ित की पत्नी व घर के अन्य सदस्यों द्वारा वारण्ट रिकॉल का पेपर दिखाया गया। वारण्ट रिकॉल का पेपर देख दरोगा धीरज आग बबूला हो गया व पीड़ित अब्दुल वहाब को तमंचा रख कर झूठे मुक़दमे में फसाने की बात करने लगा और गालियां देते हुए अब्दुल वहाब को गिरफ्तार करने के लिए छत की ओर जाने लगा। दरोगा का तेवर देख अब्दुल वहाब बुरी तरह से डर गया व डर के मारे अब्दुल वहाब छत से नीचे गिर गया जिसके कारण अब्दुल वहाब के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। जिसके बाद दरोगा धीरज पीड़ित के भाई को पकड़ कर थाने ले गया व पीड़ित के भाई को रात भर हवालात में रखा। सुबह परिवार के सदस्य व नगर के सम्मानित व्यक्तियो ने थाने पहुँच कर दरोगा धीरज के हाथ पैर जोड़े तब जाकर दरोगा ने पीड़ित के भाई को छोड़ा। इस मामले में वहाब व पूरे परिवार के सदस्यों की मान की हानि होने से साथ साथ धन की भी काफी हानि हुई है। दरोगा धीरज की वर्दी की गर्मी दिखाने के कारण ही पीड़ित वहाब के दोनों पैरों की हड्डीयाँ टूट गई जिस कारण वहाब काम काज कर के अपने परिवार का ख़र्च तक नही उठा पा रहा है। वहीं बीमारी के कारण पीड़ित के इलाज में पहले दिन से लेकर अब तक खर्च चल रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर दिनेश सिंह दरोगा धीरज पर कानूनी कार्यवाई करते है या नही। क्योंकि आलाधिकारियों का ही कहना होता है कि कानून सब के लिए बराबर होता है और अगर बराबर है तो कार्यवाई होनी चाहिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन।
देश के महानायको, सन्तो, गुरूवों, महापुरूषों, क्रान्तिकारियों, वीर सिरोमणियों को बार बार अपमानित व मानहानि किये जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर तत्काल रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में।
आर बी वर्मा संवाददाता अब तक टी बी न्यूज बाॅदा से बिषेश रिपोर्ट,,बी जे पी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा मराठा सम्राट शिवाजी महाराज पर अपमानित टिप्पणी किए जाने पर जनपद बांदा बुन्देलखण्ड क्षेत्र से सैकड़ों देशभक्त महापुरुषों के सम्मान में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को जिला अधिकार
Leave a Comment: