न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन।


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ बस्ती

न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन।

बस्ती जनपद के हरैया ब्लाक के खैरी ओझा ग्राम पंचायत में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन चौपाल ने पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की एवं ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी ली। जिन पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उनको अविलंब योजना से लाभान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और डीएम ने गांव में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की साथ ही गांव में विकास के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
वहीं जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए हर माह जिले के सभी गांव में प्रशासन आपके द्वारा कार्यकम के तहत चौपाल लगाया जाएगा और लोगों को सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।