826 वाहन चालकों के चालान एमवी एक्ट के अंतर्गत किए गए तथा ऑनलाइन कथा ऑफलाइन ₹54500 शमन शुल्क जमा किया


अब तक न्यूज़ चैनल
रिपौटर सचिन रस्तौगी
जिला सभ्भल

यातायात माह नवंबर 2022 के परिपेक्ष में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद संभल महोदय के दिशा निर्देशन में  यातायात पुलिस, थाना पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियम उल्लंघन करने वाले 826 वाहन चालकों के चालान एमवी एक्ट के अंतर्गत किए गए तथा ऑनलाइन कथा ऑफलाइन ₹54500 शमन शुल्क जमा किया गया तथा लगभग 50 ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टेड लगाए गए,  यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूल कॉलेजों , सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात प्रभारी द्वारा सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा छात्रों को यातायात जागरूकता , सड़क सुरक्षा  जीवन रक्षा , का मैसेंजर के रूप में कार्य करने को कहा गया यातायत नियमों का पालन करने के उपरांत हम लोग सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं, सभी व्यक्तियो को दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने का प्रयत्न करना चाहिए, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों  को जल्दी हॉस्पिटल पहुंचा कर, उसकी जान बचाई जा सकती है यह नेक कार्य है घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से कोई आईडी पहचान  नहीं ली जाएगी जनपद स्तर पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले व्यक्ति को चिकित्सा विभाग द्वारा ₹5000 प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है , आचार्य मुक्तेश्वर हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, में  यातायात नियमों के पालन करने की शपथ ग्रहण की

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।