समाज की सुख शांति के लिए कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर किया भंडारा . बिजनौर से अशोक कुमार के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट


समाज की सुख शांति के लिए कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर किया भंडारा
. बिजनौर से अशोक कुमार के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट
नहटौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहटौरः के नगर कारवां विनील त्यागी ने परिवार और समाज की सुख शांति के लिए एवं धर्म लाभ के लिए  आज अमावस्या पर बुधवार 23 नवंबर को कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया।  भंडारे में पहले भक्तों ने सिद्धबली बाबा के दर्शन किए एवं हवन यज्ञ किया उसके बाद भंडारे का प्रसाद प्रारम्भ हुआ । भंडारे की व्यवस्था में सिद्ब बली बाबाजी मन्दिर कमेटी का भी योगदान रहा। भंडारे का प्रसाद सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह, विभाग प्रचारक विनीत कौशल, विभाग सम्पर्क प्रमुख मूलचंद त्यागी, प्रांत संयोजक परिवार प्रबोधन पृथ्वी सिंह, धामपुर जिला प्रचारक  दीपक , जिला शारीरिक प्रमुख मृत्युंजय , नगर प्रचारक शुभम ,  संघ के गतिविधि नगर संयोजक डॉ . ए .के. दक्ष , बूढ़पुर पूर्व मंडल कार्यवाह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दक्ष,  भाजपा महिला मोर्चा प्रश्न उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री भूपेन्द्र बॉर्बी, नितिन , पवन अग्रवाल, आदि संघ के विभागीय एवं जिला स्तरीय एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।