सहसवान - प्रेमी युगल ने लगाया मौत को गले एसपी देहात ने किया घटना स्थल का किया निरीक्षण
सहसवान - प्रेमी युगल ने लगाया मौत को गले एसपी देहात ने किया घटना स्थल का किया निरीक्षण
बैंड बाजे के साथ निकली महर्षि वाल्मीक जी की शोभायात्रा।
बैंड बाजे के साथ निकली महर्षि वाल्मीक जी की शोभायात्रा।
बिजनौर से अशोक कुमार के साथ सुशील रस्तोगी की रिपोर्ट। बिजनौर:- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में महर्षि बाल्मीकि जी की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का आरंभ मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा स्थित वाल्मीकि मंदिर से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि , नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष राजू, गुप्ता रवि चौधरी, श्रीमती लीना सिंघल ,डॉ आदित्य अग्रवाल राघव शरण गोयल ,आदि द्वारा संयुक्त रुप से नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभा यात्रा बाल्मीकि मंदिर से आरंभ होकर मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा ,नगीना चौक ,सुभाष चौक ,बड़ी मंडी धामपुर, फल चौराहा, भगत सिंह चौक, खारी कुआं होते हुए बाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महर्षि बाल्मीकि जी,बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, भगवान श्री रामचंद्र जी, गणेश - पार्वती नृत्य, महाकाली एवं रक्तबीज युद्ध, देश भक्ति आदि की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में अखाड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । अखाड़े के उस्ताद चांदीराम खलीफा एवं रंजीत सिंह ने अखाड़े को सलामी देकर अखाड़े का आरंभ किया । अखाड़े में युवकों द्वारा हैरतअंगेज कारनामे दिखाए गए।
शोभा यात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहसवान - प्रेमी युगल ने लगाया मौत को गले एसपी देहात ने किया घटना स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुज सिेह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने बाढ़ क्षेत्र एवं बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया
लगातार हो रही बारिश के चलते रास्ते में जलभराव की समस्या
Leave a Comment: