जिलाधिकारी अनुज सिेह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने बाढ़ क्षेत्र एवं बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया


जिलाधिकारी अनुज सिेह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने बाढ़ क्षेत्र एवं बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पानी से घिरे मजरों से सकुशल विस्थापन, उन्हें राहत, भोजन, तिरपाल, प्रकाश ड्राईराशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऊंचे स्थानों पर बाढ़ सहायता/राहत केन्द्रों पर टेण्ट, लाइट, जनरेटर आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा फल, पानी, बिस्किट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर राजस्व व अन्य विभागों द्वारा आवश्यक चीजें वितरित की गयी। उन्होंने प्रत्येक विभागों की टीम की रात्रिकालीन ड्यूटी, पुलिस द्वारा सड़क की पेट्रोलिंग के निर्देश दिये। उन्होंने पशुओं को ऊंचे स्थानों पर विस्थापन, भूसा-चारा आदि की व्यवस्थाएं हेतु संबंधित को निर्देशित किया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।