सहसवान - प्रेमी युगल ने लगाया मौत को गले एसपी देहात ने किया घटना स्थल का किया निरीक्षण


सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश

 सहसवान - प्रेमी युगल ने लगाया मौत को गले एसपी देहात ने किया घटना स्थल का किया निरीक्षण

 अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

सोमवार को दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर हाइवे से करीब पचास गज अंदर युवक और युवती के शब संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटके  मिले । दो शबों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को पेड़ से लटका हुआ देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ चन्द्र्पाल सिंह कोतवाल विशाल प्रताप सिंह भारी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए । पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शबों आम के बाग में युवक युवती के शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई ।ग्रामीणों की भारी भीड़ आम के बाग में इकठ्ठी  हो गई सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
महिला की साड़ी के कपड़े से लटके थे दोनो शब साड़ी की किनारी फाड़कर बनाया था फांसी का फंदा आम के बाग में पेड़ से लटककर दे दी जान युवक-युवती के शव युवती की साड़ी की किनारी से ही लटके हुए थे। पहुंची पुलिस ने साड़ी की किनारी को काटकर शबों को नीचे उतारा । पुलिस आत्म हत्या मानकर उसी एंगल से मामले की जांच कर रही है । घटना स्थल पर मिले आधार कार्ड से दोनों की शिनाख्त पुलिस ने लंकुश पुत्र विदुर पाल ग्राम कल्याणपुर थाना गड़िया रंगीन जिला शहजाहांपुर और युवती प्रेमवती पत्नी जयवेन्द्र धमीपट्टी मजरा नगरिया थाना हजरतपुर जनपद बदायूं के रूप मे हुई ।      
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात सिधार्थ वर्मा घटना स्थल पर पहुँच गए । और बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।  

मुशाहिद रजा बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।