नाला निर्माण के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार का ग्रामीणों ने उजागर किया मामला


मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर
???? नाला निर्माण के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार का ग्रामीणों ने उजागर किया मामला

 फतेहपुर। अयाह शाह विधानसभा का हरियापुर गांव भ्रष्टाचार की बड़ी फेहरिस्त में शामिल हो चुका है। हरियापुर गांव में विकास कार्यों के नाम पर जिस तरीके से प्रधान एवं सेक्रेटरी ने मिलीभगत करके बिना कार्य कराए ही लाखों रुपए निकाल लिए उससे कहीं न कहीं यह साबित होता है कि इस पूरे खेल में सेटिंग-गेटिंग का बड़ा हिस्सा शामिल है..! ग्रामीणों की माने तो गांव में केवल कागज़ी घोड़े दौड़ा कर विकास कार्यों का लंबा चौड़ा खाका तैयार किया गया, किंतु काम एक पैसे का जमीनी स्तर पर नहीं दिखाई देता! ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान एवं सेक्रेटरी की मिलीभगत से करीब तीन सौ मीटर नाला निर्माण को लेकर पैसा तो निकाल लिया गया, किंतु  नाला निर्माण की बात तो बहुत दूर की है उसकी रिपेयरिंग के नाम पर एक ईट भी नहीं लगाई गयी। ग्रामीणों ने घोटालों की लंबी लिस्ट गिनाते हुए जिला प्रशासन से गांव के विकास कार्य की स्थलीय जांच करा कर दोषी जनों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।