चार राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर कौन पार्टी रही अव्वल, जानिए कैसे होता है यह चुनाव
चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में अब तक कई नतीजे आ चुके हैं.
सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की जीत पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कौन सा तोप खड़ा कर लिया
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के जीतने पर यूपी सरकार के मंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि कौन सा तोप खड़ा कर लिया. उन्होंने कहा, ‘जनता का जनादेश है, जो पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है. जो जनादेश आ रहा है, उसका हम स्वागत करते हैं. पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया है. ये पढ़े-लिखे लोगों का वोट है, आम जनता का नहीं है’. दरअसल, वाराणसी शिक्षक सीट से सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद मिश्रा को हराया है.
एमएलसी (MLC) चुनाव 2027 यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अभी बाई-इलेक्शन की घोषणा हो जाएगी तो आप लोग कहेंगे कि सेमीफाइनल है. ऐसा कुछ नहीं है. जनता के चुनाव से और पढ़े-लिखे लोगों के चुनाव से देखिएगा, यही पढ़े-लिखे लोग विधानसभा चुनाव में वोट देने नहीं जाएंगे. वहीं आम मतदाता बूथ पर दिखेगा. प्रदेश और देश का यहीं इतिहास है.
वहीं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी ओपी राजभर ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, पिछड़ों का हक लूटा, मुसलमानों का हक लूटा, अब क्या लूटने की तैयारी हो रही है. कोई भी अपनी किताब लिख कर प्रकाशित कर सकता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है.
दरअसल, सोनिया गांधी बीते मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर लिखा था कि जब यह किताब आएगी, तो हंगामा होना तय है. आखिर, इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी ‘कहानी’ सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है. यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाली है.
टाटा संस विवाद पर राहुल गांधी के बयान पर भी ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो हमेशा भारत के खिलाफ रहते हैं. हमेशा संवैधानिक जो संस्थाएं हैं, उसके खिलाफ रहते हैं. उनके बयान को कोई नोटिस में अब नहीं लेता है. दरअसल, राहुल गांधी ने बयान दिया है कि टाटा को आपराधिक रूप से नष्ट किया जा रहा है, भारतीय व्यापार मोदी और शाह का खिलौना नहीं हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में अब तक कई नतीजे आ चुके हैं.
जौनपुर।* मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक
Leave a Comment: