चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के कहा, अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब आज, 28 अक्टूबर को 8 बजे के बीच बापटला और विशाखापत्तनम के मध्य आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को पार कर गया। इस दौरान तूफान का केंद्र यानम के दक्षिण-पश्चिम में, 16.45° उत्तरी अक्षांश और 81.9° पूर्वी देशांतर के निकट स्थित था। इस समय अधिकतम निरंतर पवन गति 125–135 किमी प्रति घंटा रही, जो 150 किमी प्रति घंटा तक के झोंकों के साथ चली। इसके प्रभाव से 28 अक्टूबर 2026 को तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: