जौनपुर।* मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक


*छह नवंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव, प्रशासन से मांगी सुविधाएं*

*श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी और जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा पत्रक*

*जौनपुर।* मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अतिरिक्त उपजिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी छह नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पूजनोत्सव के आयोजन के संबंध में पत्रक सौंपकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

                प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष पूजनोत्सव के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विषय उठाया। इस पर अधिकारियों ने शासनादेश के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

               इस दौरान महासमिति के संरक्षक रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू, महासचिव संतोष यादव, आलोक सेठ, शुभांशु जायसवाल, सचिव वैभव वर्मा, श्यामधनी यादव एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।