ग्राम पंचायत सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव बना लिया


ग्राम प्रधान  ने ग्राम पंचायत सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव बना लिया


रिपोर्ट  विनय  वर्मा 


बलरामपुर ।जनपद के रेहरा बाजार ब्लॉक अंतर गति ग्राम पंचायत मनुवागढ़ में बिना बैठक कराए ही ग्राम प्रधान व सचिव ने ग्राम पंचायत सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव बना लिया 
विकास क्षेत्र रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत मनुवागढ़ सदस्यो ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान  व रोजगार सेवक,पंचायत सचिव ने फर्जी  हस्ताक्षर कराकर जल जीवन निगम परीक्षण का प्रस्ताव तैयार कराकर कार्यवंत के लिए जो नाम चिंन्हित करके लिस्ट दी गई है वह मनमानी तरीकें से किया गया है । 
ग्राम पंचायत सदस्य इन्द्रावती ,दीनदयाल ,बद्री ,श्रीमती पुनीता ,मुन्नी ,आजाद ,श्रीमती रेखा ,त्रिलोकी ,अनीता ,रामकरन ने आरोप लगाया है ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक  ने मनमानी तरीकें से बिना सदस्यों के सहमति से  जल निगम परीक्षण सहित अन्य विकास कार्य के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर बैठक कर कार्य कर लिया है ग्रामीणों ने प्रस्ताव निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को शिकायत किया है । 
ग्राम पंचायत सदस्यों ने बताया कि मनुवागढ़ में 13 सदस्य है  ग्राम प्रधान व सचिव  दस सदस्य का फर्जी तरीकें से  कार्य कर लेते है ग्रामीणों ने प्रस्ताव निरस्त कर पुनः बैठक कराया जाने जिलाधिकारी से जांच करने की शिकायत की है । 
खण्ड विकास अधिकारी राम नेवास वर्मा ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।