मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की बारात में उमड़ा जनसैलाब।  


मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की बारात में उमड़ा जनसैलाब।                            शमशाबाद फर्रुखाबाद कि नगर पंचायत में रामलीला कमेटी द्वारा श्री राम बारात शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें कुछ विद्यालय के छात्रों अध्यापकों ने विध्यालय के बैनर तले झाँकी के साथ श्री राम बारात में शमिल होकर श्री राम बारात की सोभा में चार चांद लगा दिए। रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई श्री राम बारात शोभा यात्रा गुमटी महादेव से प्रारंभ होकर सैकड़ों लोगों के जन समूह के साथ प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार में पहुंची जहां पर भगवान श्री राम बारात शोभा यात्रा पर पुष्प की गई। जनता के द्वारा जो श्री राम बारात शोभा यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। मनमोहक दृश्य कल्पना करने से परे है। काली मां का अखाड़ा, विभिन्न प्रकार की झांकियां श्री राम बारात की सोभा अति शोभा बडा रहीं थी। इसमें हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ सड़कों पर छतों से श्री राम बारात की सोभा यात्रा निकलती देख रही थी। और पुष्प वर्षा कर रही थी। पुलिस प्रशासन की की संख्या काफ़ी थी जो पूरी ज़िम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दिखे। और छतों पर बैठी माताएं बहनें बेटियां जिन्हे समझाते हुए राम बारात में तैनात सिपाही थाना अध्यक्ष महोदय जी।श्री राम बारात शोभा यात्रा में निकाली गई आर बी शिक्षण संस्थान द्वारा भारत माता की झांकी काफ़ी सुंदर सोभायमन थी। जिसमें संख्या में जन समूह उत्साह पूर्वक चल रहा था। थिरकते हुए बज रहा गाना गीत सुपर हिट साबित हुआ जिस पर सभी थिरकने को मजबूर हो गए। श्री राम बारात मनमोहक झांकियों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करते कलाकारों के साथ थाना चौराह होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची जहां राजा जनक ने श्री राम बारात का सम्मान के साथ स्वागत किया। और फिर श्री राम बारात रामलीला मैदान से प्रस्थान कर बाजार होते हुए गुमटी महादेव मंदिर में पहुंची । बारात का कई जगह आदर सत्कार किया गया। आरती बंधन भी किया गया। अब तक टीवी न्यूज़ संवाददाता फर्रूखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।