मदरसा संचालक ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा अवैध कब्जा रोकने का शिकायती पत्र 


मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर
मदरसा संचालक ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा अवैध कब्जा रोकने का शिकायती पत्र 
दबंग पर कई अपराधी मामलों मे  दर्ज हैं मुकदमें 
फतेहपुर /लक्ष्मणपुरमोहम्मद जफर पुत्र अली बहादुर निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर मजरे फतेहपुर करसूमा गाजीपुर थाना क्षेत्र जनपद फतेहपुर ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को दिए शिकायती पत्र में दबंगो द्वारा मदरसा भूमि पर अबैध कब्जा रोकने व प्रार्थी और उसके परिवार को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मदरसा भूमि पर अली हसन पुत्र सुबराती आदि कब्जा करना चाहते हैं जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन ।पूर्व में भी इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास माननीय पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से विफल हो चुका है ।जिस पर निसार व उसकी पत्नी रेशमा व अली हसन का दामाद भाई जान ने प्रार्थी और उसके परिवार को गाली गलौज करते हुए जान की धमकी दी ।आरोपी निसार पर विभिन्न थाना क्षेत्र में कई मुकदमें दर्ज हैं ।प्रार्थी ने अपने और परिवार को निसार से जान का खतरा बताया ।प्रार्थी ने निसार पर अपनी पत्नी के नाम अली हसन से फर्जी बैनामा कराने   का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है ।वहीं प्रार्थी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर  से विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।