सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ मनोज वर्मा ने छत्राओ को उपलब्ध कराई पुस्तकें।
सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ मनोज वर्मा ने छत्राओ को उपलब्ध कराई पुस्तकें।
प्रशासन ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा। रेत से भरे दो डंपर किये सीज।
प्रशासन ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा। रेत से भरे दो डंपर किये सीज। बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर:- जनपद बिजनौर में खनन माफियाओं का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खनन माफियाओं के द्वारा रात के अंधेरे को चीरते हुए रेत बजरी का अवैध कारोबार धड़ल्लें के साथ किया जा रहा है। परन्तु अब जिलाधिकारी बिजनौर उमेश कुमार मिश्रा एवं एसपी बिजनौर दिनेश सिंह ने इन खनन माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध खनन को रोकने के लिये पुरी तरह से शिकंजा कहना आरम्भ कर दिया गया है। जिससे अवैध रूप से खनन के कार्य में लगे खनन माफियाओं में हड़कम्प मंच गया है। जिलाधिकारी बिजनौर उमेश कुमार मिश्रा एवं एसपी दिनेश सिंह के द्वारा जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों और समस्त थाना अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में खनन माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किते जाने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में दिनांक 21अप्रैल 2022की रात को उपजिलाधिकारी धामपुर मनोज सिंह व सीओ धामपुर इंदू सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत से भरे दो डंपरों को पकड़कर सीज करके धामपुर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी धामपुर ने बताया कि कल देर रात फोन पर सूचना मिली कि दो डंपर अवैध रूप से रेत भर कर लाये जा रहे हैं। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी एवं सीओ धामपुर ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए रेत से भरे दो डमपरों एक बैगर नम्बर के डंपर वह दुसरे डंपर न यूं के 18सीए 5347 को पकड़ कर कागजात चैक किये गये। परन्तु डंपरों के चालक वैध तस्तावेज नहीं दिखा पाये
वैधद स्तावेज न पाये जाने पर दोनों डंपरों को सीज कर दिया गया है तथा आख्या जिलाधिकारी बिजनौर को प्रेषित की गयी है। उपजिलाधिकारी ने बताया है कि केवल वैध परमीशन के आधार पर ही खनन का कारोबार किया जा सकता है। परमीशन के बैगर होने वाले खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ मनोज वर्मा ने छत्राओ को उपलब्ध कराई पुस्तकें।
सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ मनोज वर्मा ने छत्राओ को उपलब्ध कराई पुस्तकें।
Leave a Comment: