अलविदा@यादों में राजू
अलविदा
सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ मनोज वर्मा ने छत्राओ को उपलब्ध कराई पुस्तकें।
सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ मनोज वर्मा ने छत्राओ को उपलब्ध कराई पुस्तकें। बिजनौर से अमीन अहमद की रिपोर्ट।
स्योहारा।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज जाने माने समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा द्वारा ग्राम गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली लगभग 100 छात्राओं को अंग्रेजी की विशेष पुस्तके (रेपिडेक्स इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स) डॉ मनोज वर्मा, बीडीओ,रामकुमार सिंह,एडीओ करुणा चैहान, पंचायत,भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह,व वीरेंद्र चैहान मंडल उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा सँयुक्त रूप से
वितरित की गई हैं।
इस मौके पर बोलते हुए डॉ मनोज वर्मा ने कहा कि आज देश भर में पीएम मोदी जी द्वारा बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू हुई हैं जिसके अंतर्गत ये कस्तूतबा विद्यालय भी शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतरीन योजना है जहां रहकर बेटियां पढ़ती भी हैं और सीखती भी हैं, और उन्ही के जन्म दिन के खास मौके पर हम ये एक छोटी सी पहल बच्चियों के लिए कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि हर बेटी को पढ़ाना बहुत ज़रूरी है क्योंकि बेटी पढ़ेगी तभी अगली पीढ़ी भी शिक्षित बनेगी,उन्होंने हर परिवार से आह्वान करते हुए कहा कि परिवार की बेटियों को पढ़ाएं ज़रूर ताकि हमारा परिवार व समाज शिक्षित व जागरूक बन सके,उन्होंने कस्तूतबा विद्यालय की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए छत्राओ से उनका परिचय लेते हुए उनका प्रोत्साहन किया और कहा कि उन्हें कोई भी ज़रूरत या समस्या हो तो उनसे सम्पर्क करें।
वहीं बीडीओ व एडीओ ने सँयुक्त रूप से बोलते हुए कहा कि डॉ मनोज वर्मा का छत्राओ की शिक्षा को लेकर ये काम सराहनीय है और उन्हें आशा है कि वो आगे भी इसी तरह के नेक काम करते रहेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सबको हंसाने वाले गजोधर भैया यानी राजू श्रीवास्तव इस दुनिया में अब नहीं रहें
एक अदद तमंचा 312 बोर एक जिंदा कारतूस , 3 मोबाईल ,14 सौ रुपये नगद व 8 किलो 600 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद किया
Leave a Comment: