एक अदद तमंचा 312 बोर एक जिंदा कारतूस , 3 मोबाईल ,14 सौ रुपये नगद व 8 किलो 600 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद किया


अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद म‌ऊ 


कोपागंज मऊ । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोपागंज पुलिस ,एसओजी व सर्विलांस की टीम ने हाइवे के बलुआ तिराहा के पास गोरखपुर से आ रही बोलरो को रुकने का इशारा किया तो वो बोलरो मोड़ कर भागने लगा । तत्काल पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया और गाड़ी की तलासी लिया तो उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 312 बोर एक जिंदा कारतूस , 3 मोबाईल ,14 सौ रुपये नगद व 8 किलो 600 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद किया । जबकि उक्त पकड़ा गया मुल्जिम यूपी गेंगेस्टर एक्ट का वन्धित व 10 हजार रुपये का इनमिया बताया जाता है । पुलिस ने समन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया ।
उक्त मामले का पर्दाफाश करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त प्रियांशु श्रीवास्तव पुत्र स्व अवधेश श्रीवास्तव निवासी बनकटा थाना कोतवाली जनपद बलिया का रहने वाला है । उसके ऊपर पूर्व में कुल 6 मुकदमे दर्ज है जबकि वह यूपी गेंगेस्टर एक्ट का वन्धित मुल्जिम है जिसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है । मंगलवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी कि उसी दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर की तरफ से एक बोलरो में भारी मात्रा में गांजा आ रहा था । थानाध्यक्ष यह सुनते ही चौकन्ना हो गये और तत्काल इसकी जानकारी एसओजी व सर्विलांस को देते हुए घेरे बन्दी कर दिए । उक्त बोलरो को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी घुमाकर भागने लगा । पुलिस ने तत्काल घेरे बन्दी कर पकड़ लिया । पुलिस ने बोलरो को कब्जे में लेते हुए तलाशी लिया तो उसमें रखा 312 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस ,3 मोबाईल फोन, 1400 रुपये नगद, व 8 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद थाने लायी और समन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया  । पकड़े वालो में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, विवेक सिंह, उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्रा, रविपाल, संजीव सिंह, अष्टभुजा प्रसाद, औरगजेब, अजय यादव, अवधेश, अमरनाथ मौर्य, लायक हुसैन, अजित यादव, शशिमणि त्रिपाठी आदि रहे ।

इनसेट

ये है पहले से मुकदमा दर्ज

कोपागंज मऊ । पकड़े गए अपराधी प्रियांशू श्रीवास्तव पर पूर्व से ही आधा दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है । इसमें विडंमगज जनपद सोनभद्र में वर्ष 2021 एनडीपीएस एक्ट व 2021 में ही गेंगेस्टर एक्ट व वर्ष 2022 में 420 के अलावा अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है । जबकि वर्ष 2022 में ही जनपद के हलधरपुर थाना में यूपी गेंगेस्टर एक्ट के मुकदमा पंजीकृत है । वही कोपागंज थाना में वर्ष 2022 एनडीपीएस एक्ट   अलावा आयुद्व अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।