दोहरे हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश। घटना में प्रयुक्त फरसा व चाकू के साथ अभी तो हुआ गिरफ्तार।
ब्रेकिंग संतकबीरनगर रिपोर्ट -धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ ,अब तक टीवी, संत कबीर नगर।
ग्राम इमलिया में हुए दोहरे हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश। घटना में प्रयुक्त फरसा व चाकू के साथ अभी तो हुआ गिरफ्तार।
आपको बताते चलें कि दिनांक 18/08/2022, को वादिनी श्रीमती गौशती देवी पत्नी स्वर्गीय गणेश प्रसाद बेलदार निवासिनी ईमिलडीहा, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा सूचित किया गया था कि अज्ञात लोगो द्वारा धारदार हथियार से मेरे पति व बेटे धर्मवीर पर वार कर हत्या कर दी गई है।
उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0स0497/ 2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटनास्थल पर निरीक्षण पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परीक्षेत्र आरके भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा किया गया घटना के तत्काल अनावरण हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद व सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था।
आपको ज्ञात हो कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती ,आरके भारद्वाज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर, सोनम कुमार के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खलीलाबाद श्री विजय नारायण प्रसाद व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त घटना से संबंधित अभियुक्त अनुज पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम ईमिलडीहा, थाना कोतवाली खलीलाबाद के गोरयाभार तिराहे के पास से आज दिनांक 14/09/ 2022 को समय 12:15 पर गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त अनुज कुमार उपरोक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल फरसा व चाकू को ग्राम परसपुर के पास सड़क के किनारे गन्ने के खेत के पास झाड़ी से बरामद किया गया घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि मैंने ही अपने पिता नंदलाल के यह बताने पर की गणेश प्रसाद ने तुम्हारी मां को मेरे सामने ही बहुत गन्दी गन्दी गाली देकर काफी बेइज्जत किया है अब बर्दाश्त से बाहर हो गया , गणेश को अब रास्ते से हटाना जरूरी हो गया है, तब मैंने अपने पिता के कहने पर अपने दोस्त राजा बेलदार पुत्र हरिश्चंद्र चौहान निवासी ग्राम बरईपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर एवम निरंजन चौहान पुत्र राजबली चौहान निवासी उमरीकला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर तथा अभय यादव पुत्र अजय यादव निवासी अशरफपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के माध्यम से गणेश प्रसाद की हत्या की योजना बनाया था। दिनांक 17/18/08/2022 की रात मे मै अपने साथ राजा बेलदार तथा निरंजन चौहान को अपने मोटरसाइकिल संख्या यूपी58AA5488 पर बैठकर ले आया । अभय यादव ने घटना को अंजाम देने से पहले हाथ मे ग्लब्स पहनने के लिए दिया था किन्तु घटना के दिन वह नही आ सका लेकिन उसे हम लोगो की योजना के बारे मे पूरी जानकारी थी उसके बिना ही मैंने तथा निरंजन एव राजा बेलदार ने मिलकर पूर्व योजना के अनुसार दिनांक 17/18/08/2022,की रात मे ग्राम ईमिलडीहा मे स्थित गणेश प्रसाद की मड़ई पर जाकर जहा पर गणेश व उसका लड़का धर्मवीर एक ही चारपाई पर सोए हुए थे वहां पर पहुंचकर योजना के अनुसार गणेश व उसके बेटे धर्मवीर के साथ लाये हुए धारदार हथियार से हत्या कर दिए।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण इस प्रकार है--
श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को एक ज्ञापन के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर एसडीएम संतोष कुमार ओझा को ज्ञापन सौंपा गया
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबुष्ट एवं नगर अध्यक्ष
Leave a Comment: