सोनिया गांधी आज दिल्ली में सांसद मीसा भारती के आवास पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर रही हैं. लालू का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है. मीसा भारती के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है.


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत का हालचाल लेने मीसा भारती के आवास पहुंची हैं. इस दौरान वह लालू यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं. गौरतलब है कि लालू यादव की तबीयत इन दिनों खराब है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद लालू को पटना से दिल्ली लाया गया था. फिलहाल उनका दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है. मीसा भारती का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है

पिछले दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और कुछ समय तक निगरानी में रखा. स्थिति स्थिर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. इसके बाद आगे के इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया. लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती ने पहले बताया था कि उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है और दिल्ली एम्स में उनका इलाज जारी रहेगा.

बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर परिवार के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चिंता बनी हुई है. जब उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया था, तब का एक पुराना वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें बेटे तेज प्रताप यादव अपने पिता की सेहत को लेकर चिंतित नजर आए थे. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने तेज प्रताप यादव को उनके माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से वीडियो कॉल पर बात कराई थी. स्क्रीन पर माता-पिता को देखते ही तेज प्रताप भावुक हो गए थे.

 

 

 

 

वीडियो कॉल के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने लालू यादव से पूछा कि तेज प्रताप शो में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पर लालू यादव ने कहा था कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. राबड़ी देवी ने भी तेज प्रताप की तारीफ की थी और कहा था कि घर पर भी वह बांसुरी खूब सुनाते हैं. बातचीत के दौरान सहवाग ने तेज प्रताप से पूछा कि वह अपनी मां जैसे दिखते हैं या पिता जैसे. तेज प्रताप ने जवाब दिया कि वह अपनी मां जैसे दिखते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पिता से डर लगता है, तो उन्होंने कहा था कि हां, डर तो लगता है.

इसके बाद बातचीत का माहौल भावुक हो गया. तेज प्रताप ने पिता लालू यादव से पूछा, ‘पापा, तबीयत ठीक है न?’ इसके बाद उन्होंने कहा कि पापा की तबीयत ठीक नहीं लग रही है. लालू यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं. इसके बाद तेज प्रताप भावुक हो गए. तेज प्रताप ने इस वीडियो कॉल को ‘अद्भुत सरप्राइज’ बताया था. इस बातचीत में राबड़ी देवी ने भी बेटे को भरोसा दिलाया था कि वह अच्छा कर रहे हैं और लोग उन्हें देख रहे हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।