पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को लगातार झटके लग रहे हैं. पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आने के बाद 24 घंटे के अंदर तीन विधायकों ने इस्तीफे दे दिया है. बीते दिन दो विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद सोमवार को अमृतसर नार्थ से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप ने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है.
अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा स्पीकर को भेज दिया है. वह पार्टी से नाराज चल रहे थे और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित भी किया गया था. पूर्व IPS अधिकारी ने 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी.
मेरा एकमात्र मकसद ‘पंजाब फर्स्ट’- कुंवर विजय प्रताप
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर अमृतसर की जनता को संबोधित करते कहा, ‘मैंने पंजाब लेजिस्लेटिव असेंबली की अपनी मेंबरशिप से इस्तीफ़ा दे दिया है. आपने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका एहसानमंद रहूंगा.’ साथ ही उन्होंने बताया एक लेजिस्लेटर के तौर पर, मैंने अपने काम का 90 परसेंट टारगेट पूरे कर लिए हैं.’
उन्होंने कहा किआपके सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से, हम सभी को गलियों और रिबन काटने की पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर, ड्रग्स, एक्सटॉर्शन, गैंगस्टरिज़्म और करप्शन में फंसे पंजाब को वापस एक प्रोग्रेसिव और प्यारा राज्य बनाने के लिए मिलकर कोशिश करनी चाहिए.
मैंने पॉलिटिक्स में ‘माई-बाप’ कल्चर को खत्म किया
पूर्व IPS अधिकारी ने X पोस्ट में लिखा कि, ‘मेरी सबसे बड़ी अचीवमेंट यह है कि मैंने पॉलिटिक्स में “माई-बाप” कल्चर को खत्म किया और जनता को अपनी इंस्पिरेशन का सोर्स मानकर काम किया. सदन में मैंने हमेशा अमृतसरियों की आवाज उठाई है और पानी और सीवेज से लेकर सर्किट हाउस, कंपनी बाग, गंदे नाले, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और बरगाड़ी बेअदबी मामले तक के मुद्दों को उठाया.’
उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब मैंने सदन में गलियों और मोहल्लों का नाम लेकर इलाके के खास मुद्दे उठाए.आपके साथ मिलकर आगे की स्ट्रैटेजी बनाते हुए, मेरा मकसद साफ-सुथरी पॉलिटिक्स और ट्रांसपेरेंट एडमिनिस्ट्रेशन पक्का करना होगा.मेरा एकमात्र मकसद “पंजाब फर्स्ट” है. इसके अलावा, मेरा कोई पर्सनल फायदा नहीं होगा.
कुंवर विजय प्रताप से पहले ये दो MLA ने छोड़ी पार्टी
कुंवर विजय प्रताप की विधायकी से इस्तीफा देने के एक दिन पहले AAP के दो अन्य विधायकों ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दिया. रविवार को आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले दोनों विधायकों में सनौर विधानसभा सीट से हरमीत सिंह पठानमाजरा और पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा शामिल हैं. दोनों ने पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से भी इस्तीफा दे दिया है.
विधानसभा चुनाव से पहलेयह AAP के लिए बड़ा झटका है, जिससे पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. AAP अब विधानसभा स्पीकर से इन दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगी. AAP का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी पहले ही कर सस्पेंड चुकी है. जिसके बाद दोनों विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: