जौनपुर द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह नवम्बर-2026 का किया गया शुभारम्भ-*


*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह नवम्बर-2026 का किया गया शुभारम्भ-*

जौनपुर

आज दिनांक 02.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर *डॉ0 यशवीर सिंह* द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से *पुलिस लाइन जौनपुर* से *यातायात जागरूकता रैली* को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारम्भ किया गया। पुलिस लाइन से निकाली गई यातायात जागरूकता रैली जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों, स्कूलों एवं कॉलेजों तक पहुंचकर आमजनमानस तथा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करेगी। *रैली के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सड़क पर स्टंटबाजी से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।*
यातायात माह नवम्बर-2026 के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। *प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।* जनपद जौनपुर के *प्रमुख कस्बों, बाजारों एवं संकरे मार्गों पर होने वाली यातायात जाम एवं कंजेशन की समस्या के निदान हेतु माहभर चलने वाला यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।* यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजनमानस को जाम की समस्या से राहत दिलाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे।
*जौनपुर पुलिस* द्वारा आमजनमानस से अपील की जाती है कि *वे स्वयं यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा अपने परिवारजनों एवं बच्चों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।* सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। *यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें।*
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी यातायात सहित पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट्स तथा आमजनमानस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।