पत्रकार अरविंद तोमर हरदोई संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां के प्रधानाचार्य ने सहायक अध्यापक पर गाली गलौज करने का लगाया आरोप


पत्रकार अरविंद तोमर हरदोई संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां के प्रधानाचार्य ने सहायक अध्यापक पर गाली गलौज करने का लगाया आरोप

छात्र छात्राओं को मुर्गों की संज्ञा देता है सहायक अध्यापक

कोथावां/हरदोई_शिक्षा के मन्दिर की संज्ञा से नवाजे जाने वाले विद्यालय अब युद्ध के अखाडे मे तब्दील होते दिखाई दे रहे है। आये दिन स्कूलों मे शिक्षको के मध्य विवाद बढते जा रहे है। अभी हाल ही मे भरावन ब्लाक के एक विद्यालय मे शिक्षिका बीईओ विवाद का लावा अभी ठंडा न हो सका तभी विकास खण्ड कोथावां के एक संविलियन विद्यालय मे शिक्षकों के बीच विवाद का एक नया जिन्न निकल आया है। विकास खण्ड कोथावां के संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां मे प्रधानाध्यापक शिव मूर्ति त्रिपाठी व सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह के मध्य उपस्थिति को लेकर बखेड़ा खडा हो गया है। विवाद के सन्दर्भ मे जानकारी देते हुये स्कूल के प्रभारी इन्चार्ज शिव मूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह की बीएलओ ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे मे हाजिरी रजिस्टर मे बीएलओ लिखकर महीनों से गायब रहे है। कभी कभार स्कूल आने पर रजिस्टर से बीएलओ मिटाकर अपने हस्ताक्षर कर देते है। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सहायक अध्यापक उन्हे रिटायर्ड फौजी बताकर अभद्र भाषा मे गाली गलौज करते हुए जेल भिजवाने की धमकी देते है। उन्होने बताया कि इस अध्यापक की वजह वह मानसिक रूप से बीमार हो गये है। स्कूल मे बच्चों की पढाई पूरी तरह चौपट हो रही है। वही प्रधान अध्यापक शिव मूर्ति त्रिपाठी द्वारा सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह पर लगाए जा रहे आरोपों पर शिक्षामित्र नम्रता सिंह वा संतोष कुमार ने भी गवाही रूप में हाँही भरी। इसकी शिकायत बीईओ से लिखित रूप मे की गयी है। इधर विवाद के सन्दर्भ मे बीईओ अजीत प्रताप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला सज्ञान मे है। मौके पर जांच की गयी है। सहायक अध्यापक का बयान नही मिला है। उनसे पूछताछ के बाद कार्यवाही की जायेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।