मेंहदीपुरबालाजी धाम के दर्शन मात्र से कट जाते हैं संकट।
अबतक टीवी की खास रिपोर्ट । मेंहदीपुरबालाजी धाम के दर्शन मात्र से कट जाते हैं संकट। बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट। बिजनौर :- राजस्थान के मेंहदीपुर में स्थित बालाजी धाम आज भारत के प्रत्येक राज्य में अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है। मेंहदींपुर बालाजी धाम में आज सनातन धर्म के लोगों के बीच एक जबरदस्त आस्था जागृत हो चुकी है। प्राचीन मान्यता के अनुसार मेंहदीपुर में बजरंगबली हनुमान जी बालाजी के रूप में प्रकट हुए हैं। जो एक बड़ी शक्ति के रूप में आज भी मेंहदी पुर में विराजमान हैं। जिसके अनेको जीवांत उद्धारण बालाजी दरबार में देखने को मिल जायेगें। बालाजी धाम आज भारत वासियों की आस्था का केंद्र बन चुका है। माना जाता है कि यहां के दर्शन मात्र से प्रेत आत्माओं से छुटकारा मिल जाता है। इसी आस्था के साथ भारत के प्रत्येक हिस्से से लोग यहां आकर बालाजी महाराज के दर्शन करते हैं। बालाजी धाम के दर्शन करने के उपरान्त तीन पहाड़ पर स्थित भैरों बाबा एवं मां काली के मंदिर में जा कर आशिर्वाद लेना भी आवश्यक है। जहां के रमणीय सुंदर दृश्य भी मनुष्य को आनन्द विभोर कर देतें हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिश्वत लेते तिंदवारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चंद राजपूत का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ वीडियो में चिकित्सा अधिकारी के आवासीय परिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में एक बुक में हस्ताक्
प्राचीन तीर्थ मंदिर श्री रुद्रेश्वर महादेव भगवान यहां पर गोमती नदी एक दम शीशे की तरह साफ पानी उसी नदी में फल का भोग लगाया जाता है मान्यता यह है की कुछ फल नदी के जमीन में चले जाते हैं और जो फल तैरते रहते हैं उस फल को भक्त लोग उठाकर भगवान भोलेनाथ को चढ़ा देते हैं पहले के पुजारी ब्रह्मलीन श्र
प्राचीन तीर्थ मंदिर श्री रुद्रेश्वर महादेव भगवान यहां पर गोमती नदी एक दम शीशे की तरह साफ पानी उसी नदी में फल का भोग लगाया जाता है मान्यता यह है की कुछ फल नदी के जमीन में चले जाते हैं और जो फल तैरते रहते हैं उस फल को भक्त लोग उठाकर भगवान भोलेनाथ को चढ़ा देते हैं पहले के पुजारी ब्रह्मलीन श्र
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबुष्ट एवं नगर अध्यक्ष
Leave a Comment: