ମାଲକାନଗିରିରେ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ବଞ୍ଜାରା ମହାସଂଘ ସମ୍ମିଳନୀ ଅନୁଷ୍ଠିତ, ନୂତନ କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଚୟନ ମାଲକାନଗିରି, ୨ ନଭେମ୍ବର ୨୦୨୬।
ମାଲକାନଗିରିରେ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ବଞ୍ଜାରା ମହାସଂଘ ସମ୍ମିଳନୀ ଅନୁଷ୍ଠିତ, ନୂତନ କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଚୟନ ମାଲକାନଗିରି, ୨ ନଭେମ୍ବର ୨୦୨୬।
बस्ती *थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 03 अदद मोटर साइकिल के साथ एक वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार-*
*प्रेस नोट,*
*जनपद बस्ती* पवन कुमार श्रीवास्तव
*दिनांक- 02.11.2026*
बस्ती *थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 03 अदद मोटर साइकिल के साथ एक वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे आदेश के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 486/26 धारा 303(2) BNS व मु0अ0सं0 461/26 धारा 303(2) BNS से सम्बंधित अभियुक्त सुदीप कुमार यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी तुर्कवलिया थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष को अमहट सर्विस रोड थाना क्षेत्र कोतवाली हाईवे से 03 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त दोनों अभियोगों में धारा 317(2) BNS की वृध्दि करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायलय भेजा गया ।*
*पूछताछ का विवरण-*
दिनांक 01.11.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोककर चेक किया गया तो उक्त मोटर साइकिल व व्यक्ति संदिग्ध लगने पर पूछताछ के दौरान उक्त संदिग्ध अभियुक्त ने दो और गाड़ियों को झाड़ी में छिपाने की बात बताया । अभियुक्त के बताये हुए स्थान पर पंहुचकर पल्सर (बजाज) की दो गाड़ी (लाल व काले रंग) की बरामद हुई। दोनों गाड़ियों पर नं० प्लेट नहीं थी। जिनको क्रमश: ई-चालान ऐप के माध्यम से चेचिस नं० डालकर क्रमश: चेक किया गया, तो पहली गाड़ी जिसको अभियुक्त द्वारा चलाकर लाया गया था उसका वाहन स्वामी अंकुर कुमार पुत्र शिव शंकर चौरसिया निवासी बेलौरा पोस्ट हसंर बाजार धनघटा संतकबीरनगर स्पलैन्डर प्लस प्रदर्शित हुआ। दूसरा व तीसरा वाहन जो झाड़ियों से बरामद हुए थे उनके वाहन स्वामी प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा 332 पोस्ट कही-कही ब्लैक तिराहा भीटी पोस्ट भीटी अम्बेडकर नगर बजाज पल्सर 125cc लाल व काले रंग की बरामद हुई। तीसरी गाड़ी से चेचिस नं० पर अनेबल टू फेच RC डिटेल प्रदर्शित हुआ जो बजाज पल्सर 150cc काले व लाल रंग की है। पूछ-ताछ मे अभियुक्त ने अपना नाम अभियुक्त सुदीप कुमार यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी तुर्कवलिया थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष बताया तथा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शहर तथा आस-पास के क्षेत्रो से मोटर साइकिलो को चोरी कर नेपाल ले जाकर बेचता था ।
*बरामदगी का विवरण-*
1.तीन अदद मोटरसाइकिल ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1. सुदीप कुमार यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी तुर्कवलिया थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष ।
*गिरफ्तार अभियुक्त सुदीप कुमार यादव का अपराधिक इतिहास –*
1.मु0अ0सं0 310/2024 धारा 379, 411 IPC थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।
2.मु0अ0सं0 353/2025 धारा 115(2), 117(2), 351(3), 352 BNS थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर ।
3.मु0अ0सं0 699/2026 धारा 351(2), 64(1) BNS थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।
4.मु0अ0सं0 486/26 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
5.मु0अ0सं0 461/26 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1.प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
2.प्रभारी एसओजी विकास यादव जनपद बस्ती ।
3. प्रभारी एंटी थेप्ट टीम भानु प्रताप सिंह जनपद बस्ती ।
4. चौकी प्रभारी सिविल लाइन उ0नि0 रतीश चंचल थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
5. चौकी प्रभारी बड़ेबन उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
6. हे0का0 शैलेश शर्मा, का0 देवेन्द्र गुप्ता, का0 राजू यादव, का0 शिवम् सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
7. हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 पवन तिवारी, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 मृत्युंजय कुशवाहा, का0 विजय यादव, चन्दन भारती, हे0का0 शिवम यादव एसओजी जनपद बस्ती ।
8.हे0का0 अतुल चौबे,का0 अभिलाष सिंह,का0 सौरभ मिश्रा एंटी थेप्ट टीम जनपद बस्ती ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
ମାଲକାନଗିରିରେ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ବଞ୍ଜାରା ମହାସଂଘ ସମ୍ମିଳନୀ ଅନୁଷ୍ଠିତ, ନୂତନ କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଚୟନ ମାଲକାନଗିରି, ୨ ନଭେମ୍ବର ୨୦୨୬।
जौनपुर द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह नवम्बर-2026 का किया गया शुभारम्भ-*
चक्रवाती तूफान मुरसु अब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर तूफान बन गया है. यह 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर ओंगोल के पास दस्तक देगा.
Leave a Comment: