पत्रकार अरविंद तोमर हरदोई संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां के प्रधानाचार्य ने सहायक अध्यापक पर गाली गलौज करने का लगाया आरोप
पत्रकार अरविंद तोमर हरदोई संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां के प्रधानाचार्य ने सहायक अध्यापक पर गाली गलौज करने का लगाया आरोप
*चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियो को किया गया पुरस्कृत *
*चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियो को किया गया पुरस्कृत *
एंकर- उत्तर प्रदेश बांदा जनपद के श्री गणेश उत्सव समित अदभुत शिव मंदिर बबेरु ने गणेश महोत्सव पर चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। जिसके परिणाम घोषित कर प्रतिभागियो को शील्ड प्रमाण पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया है।
बी ओ- पूरा मामला श्री गणेश उत्सव समिति चौराहा बबेरु द्वारा आयोजित चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का है। जहां श्री मैरिज हाल में मुख्य अतिथि उपपुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभाकर सिंह पटेल, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह व समिति के संरक्षक भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ। वही अतिथियों को समिति के पदाधिकारियो ने पगड़ी, वैच पटका पहनाकर स्वागत किया।
निर्णायक संजय सिंह यादव, राकेश सोनी, मेघा श्रीवास्तव, मंजूलता अग्रहरि ने परिणाम घोषित किया।
चित्रकला में प्रथम स्थान प्रतीक कुमार, द्वितीय हिमांशी नामदेव, तृतीय योगिता त्रिपाठी रही औऱ नृत्य कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि त्रिपाठी,द्वितीय पूर्णिमा त्रिपाठी, तृतीय स्नेहा मलिक रही। अतिथियों एवं अरविंद गुप्ता, किशन गुप्ता, रामफल त्यागी प्रधान, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता के द्वारा अव्वल प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, टिफिन, प्लेट व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया हैं। वही टॉप टेन में स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रमाण पत्र टिफिन भेंट किया गया है। गणेश महोत्सव के संस्थापक प्रबंधक शिवबिलाश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष छात्र छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिता की जा रही है। नवरात्रि में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक अरुण अग्रहरि ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया है। वही समिति के पदाधिकारी किशन गुप्ता का अवतरण दिवस मनाया गया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शिवम सोनी, कोषाध्यक्ष अंकित कचेर, अनिल गर्ग, कमलेश विश्वकर्मा, राहुल शिवहरे, विनय सिंह सहित प्रतिभागियो के भारी संख्या में अभिवावक मौजूद रहे।
बाइट- विजयबिक्रम सिंह- जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पत्रकार अरविंद तोमर हरदोई संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां के प्रधानाचार्य ने सहायक अध्यापक पर गाली गलौज करने का लगाया आरोप
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई की घटना
बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
Leave a Comment: