तहसील स्तरीय स्पर्धा में गाइड लाइन के तहत फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन मैदान में होगा विवाद जैसी स्पर्धा उत्पन्न होने पर विरोधी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा


तहसील स्तरीय स्पर्धा में गाइड लाइन के तहत फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन मैदान में होगा विवाद जैसी स्पर्धा उत्पन्न होने पर विरोधी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा

16 सितंबर को स्थानीय हाई स्कूल स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन के अध्यक्ष कैलाश दत्त पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी। श्री पांडेय ने बताया कि महू द्वारा आयोजित भव्य नगद इनामी महू तहसील स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ किया जाना है। महू खेलों की नगरी से जाना जाता रहा है और उसमें विशेषकर फुटबॉल खेल पूरे मप्र ही नही अपितु पूरे देश मे विख्यात रहा है। महू के काफी नामी फुटबॉल खिलाड़ियों ने अलग अलग प्रदेशों में अपना लोहा मनवाया है।इसी कड़ी में वरिष्ठ खिलाड़ी संगठन का उद्देश्य इस स्पर्धा से महू तहसील के फुटबॉल क्लबो व खिलाड़ियों में बढ़ती अनुशासन हीनता को रोकना व गिरते हुए फुटबॉल के स्तर को ओर अधिक बढ़ाना है। इस स्पर्धा के माध्यम से खिलाड़ियों व फुटबॉल क्लबो को ये संदेश दिया जाना है कि हमें अनुशासन में रहकर अपने क्लब व अपने खिलाडीयो का नाम फिर से देश मे रोशन कर महू के फुटबॉल का भविष्य तय करना है।
 मऊ से हीरा सिंह ठाकुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।