दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर किया घायल,पुलिस ने नहीं की सुनवाई


दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर किया घायल,पुलिस ने नहीं की सुनवाई

गोवर्धन/मथुरा।थाना गोवर्धन के बड़े बाजार में शनिवार को एक दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।आपको बता दें कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के बड़ा बाजार में एक दुकानदार श्याम सुंदर अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी अचानक कुछ लोग आए और दुकानदार को मारते पीटते हुए अपने साथ ले गये।घटना के बारे में जानकारी देते हुए श्याम सुंदर ने बताया कि कुछ लोगों जिन्हें मैं जानता हूं उनके साथ कुछ अन्य लोग भी एक साथ मेरी दुकान पर आ गए और मुझे जबरदस्ती उठाकर ले गये। उन्होंने मेरे साथ मारपीट कर पैसे मंगाने की डिमांड की। मैंने पैसे देने से इनकार किया तो उन्होंने मुझे और तेजी से मारपीट कर अधमरा मेरा सामान लेकर भाग गये।मेरी जेब में दुकान के करीब 15 से 20 हज़ार रुपये मोबाइल व जरूरी दस्तावेज को ले गये है। घटना की सूचना मिलने पर मेरे भाई एवं मेरी पत्नी आयी जिसके द्वारा गोवर्धन थाने में तहरीर दी गई है पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करके महिला को ही डराया व धमकाया जा रहा है।वहीं घायल श्याम सुंदर ने बताया जिन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की है वे लोग दबंग लोग हैं और पुलिस भी उनका कुछ नहीं कर सकती है।
ब्यूरो चीफ आलोक तिवारी
जनपद मथु

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।