महाप्रबंधक से मिला प्रतिनिधिमंडल


महाप्रबंधक से मिला प्रतिनिधिमंडल

गोरखपुर/ गोरखपुर-छपरा रेलखंड के बनकटा रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस और बरौनी-ग्वालियर मेल का ठहराव फिर से बहाल करने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर सोमवार 2 नवंबर को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पत्रकार, कवि एवं समाजसेवी बृजेश मिश्र ने सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के पत्र और क्षेत्रीय जनता के हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र को महाप्रबंधक को सौंपा। उन्होंने जनहित में दोनों ट्रेनों का ठहराव कोरोना काल से पूर्व की तरह बहाल करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने रेल प्रशासन को बताया कि कोरोना काल से पहले बनकटा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस अप-डाउन और बरौनी-ग्वालियर मेल का ठहराव था, जिससे हजारों लोगों को बड़ी सहूलियत मिलती थी। कोरोना के बाद ठहराव खत्म होने से यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही है।
शिक्षा और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण है बनकटा स्टेशन
बृजेश मिश्र ने बताया कि बनकटा स्टेशन के आसपास दर्जनों डिग्री कॉलेज, दो दर्जन से अधिक इंटर कॉलेज, चार दर्जन से ज्यादा हाईस्कूल और कई दर्जन गांव हैं। यहां के छात्र-छात्राएं, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग रोजाना रेल सेवा पर निर्भर हैं। ठहराव बंद होने से उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।उन्होंने सांसद के पत्र के साथ ही अपनी कविता के जरिए भी क्षेत्रीय जनता की पीड़ा को महाप्रबंधक के सामने रखा और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जल्द ठहराव बहाल करने की अपील की।प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि रेल प्रशासन जनता की इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा। ठहराव बहाल होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस दौरान समाजसेवी प्रमोद यादव, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी और जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।