रिपोर्टः अदहम खान अब तक न्याय बहराइच

रिसिया पुलिस की कार्यवाही, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

न्यायालय में पेशी से पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ा, विधिक कार्यवाही के बाद भेजा न्यायालय

बहराइच। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने सोमवार, 2 नवंबर को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिशुनापुर निवासी बिफई पुत्र यूनुस (40 वर्ष) तथा गुरूचाही निवासी विक्रम उर्फ बुढ़ऊ पुत्र राममिलन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों विभिन्न न्यायालयी मामलों में वांछित थे।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्यवाही की।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी सुशील मिश्रा एवं आरक्षी संतोष कुमार शामिल रहे।

थाना रिसिया पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।