नाले पर अतिक्रमण से सिकुड़ रहा नयापुरवा मार्ग, आवागमन में परेशानी
नगर पंचायत की ओर से पिछले माह कराया गया था नाला निर्माण चारपहिया वाहनों के निकलने में भी हो रही दिक्कत
रिपोर्ट अंजनी चतुर्वेदी /अब तक न्याय मोतीपुर बहराइच
मिहींपुरवा। नगर पंचायत मिहींपुरवा के नया पुरवा मार्ग पर नवनिर्मित नाले पर अतिक्रमण के चलते सड़क की चौड़ाई कम होती जा रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर पंचायत ने पिछले माह सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया था लेकिन अब कुछ लोग नाले के हिस्से पर अतिक्रमण कर रहे हैं।
यह मार्ग मुख्य बाजार से जुड़ा होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है, जिससे चारपहिया वाहनों के प्रवेश और निकलने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में बच्चों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर अतिक्रमण जारी रहा तो भविष्य में उसकी सफाई और रखरखाव में भी समस्या आएगी। लोगों ने प्रशासन से नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने और मार्ग की पूरी चौड़ाई बहाल कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: