कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर, बजरंगियों ने किया रक्तदान

आमोद कुमार

बाँदा। अयोध्या में कारसेवा के दौरान बलिदान हुए कोठारी बंधुओं की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल बाँदा ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को हुतात्मा दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित रक्तकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प दोहराया।शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, सीएमएस डॉ. किशुन कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह तथा बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख एवं विभाग संयोजक अजय यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र त्रिपाठी ने की। संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने तथा संयोजन जिला संयोजक केपी प्रजापति ने किया।इस अवसर पर धर्मयात्रा प्रमुख चंद्रमोहन बेदी, जिला सहमंत्री डॉ. राजकुमार गुप्ता, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अनिल प्रताप सिंह, जिला मंदिर अर्चक-पुरोहित डॉ. महेश शास्त्री, विभाग बलोपासना प्रमुख अंकित पाण्डेय, जिला सह-संयोजक बदलेश सिंह एवं मनोज दीक्षित, नगर अध्यक्ष विजय बहादुर गुप्ता, नगर संयोजक सूरज सोनी, बड़ोखर प्रखंड मंत्री संदीप, नगर मिलन केंद्र प्रमुख शिवम धुरिया, ब्रजेन्द्र सिंह चंदेल, अजय सिंह पटेल, आशीष सिंह और शिवा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के रक्तकोष में रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि हुतात्माओं की स्मृति को जनसेवा और मानवता के कार्यों से जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी अनजान जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।