पाली ब्लॉक से विद्युत उपकेंद्र जाने वाली सड़क बदहाल, सैकड़ों गांवों और शहर को जोड़ने वाले मार्ग पर जगह-जगह जलभराव


घघसरा/गोरखपुर। गोरखपुर जनपद सहजनवा विधानसभा के पाली ब्लॉक से विद्युत उपकेंद्र पाली को जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों गांवों और शहर को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। बारिश का पानी गड्ढों में जमा होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जलभराव के कारण राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, कर्मचारी, किसान और विद्युत उपकेंद्र आने-जाने वाले लोग गुजरते हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। वहीं, रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने और गड्ढों में पानी भरा रहने से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।

स्थानीय चंद्रशेखर गुप्ता अशोक कुमार सिंह नेता 
मोहन जगदीश कमलेश रामकेश राजीव लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना यह है कि सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब तक ठोस कदम उठाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।