भाकियू (स्वतंत्र) का एत्मादपुर तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन, खाद-पानी और मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनवीर सिंह बघेल

एत्मादपुर:किसान, मजदूर और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के बैनर तले आज तहसील मुख्यालय पर एक जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया गया और समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग को लेकर एसडीएम सुमित कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया।राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वकान्त मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि इस समय खेतों में आलू और गेहूं की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को सहकारी समितियों पर डीएपी खाद नहीं मिल रही है। मजबूरी में किसानों को बाजार से ब्लैक (महंगे दामों) में खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली को असंतोषजनक बताया।यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि अंश सुधार के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित हो।आवासीय पट्टों की घरौनी में आ रही तकनीकी व अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाए।ग्रामीण क्षेत्रों को जलभराव से मुक्ति दिलाई जाए तथा आबादी क्षेत्रों से शराब के ठेकों को तुरंत बाहर किया जाए।जर्जर विद्युत खंभों और ढीले तारों को बदला जाए तथा खारे पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।धरना-प्रदर्शन के दौरान बरहन से आईं वृद्ध महिला कमला देवी ने अपने क्षेत्र में हो रहे जलभराव की गंभीर समस्या को सबके सामने रखा। भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के डॉ. रिंकू वर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि यह धरना किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम ग्रामीणों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। अब जनता को जनप्रतिनिधियों की चुप्पी नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहिए; अधिकारियों के केवल मौखिक आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखने चाहिए।प्रगतिशील किसान लाखन सिंह त्यागी ने विशेष रूप से आलू किसानों की बदहाली और उनकी समस्याओं को विस्तार से रखा।इस प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में अमन शर्मा, राजेश कुमार, हर्ष धाकरे, अमित शर्मा, यतेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, सुलेखा बघेल, अंजना व्यास, नगेंद्र उपाध्याय,मनोज कुमार शर्मा,(सपा नेता)लाखन सिंह त्यागी, बीके शर्मा, बिष्णु गोला, और ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और ग्रामीण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।