पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पांच पर आरोप

संवाददाता : देव ठाकुर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र अमर सिंह के अनुसार, सोमवार को वह अपने पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोग रास्ते में घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वह चारा लेकर घर पहुंचा, आरोपियों ने उसे घर कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बिल्सी स्थित सरकारी अस्पताल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।