गठबंधन की रैली में गरजीं घघसरा की शकुंतला देवी

10 लाख से अधिक भीड़ के साथ रामलीला मैदान से सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

नई दिल्ली। नगर पंचायत घघसरा, गोरखपुर की निवासिनी, महिला यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शकुंतला देवी अपने विशाल हुजूम के साथ INDIA गठबंधन के 1 नवम्बर के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में अग्रणी भूमिका में शामिल हुईं।
महिलाओं के जत्थे का नेतृत्व करते हुए शकुंतला देवी ने अपने परचम के साथ मंच से संविधान की ताकत और वोट के अधिकार पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
इस विशाल जनसभा में INDIA गठबंधन के बैनर तले उमड़े करीब 10 लाख से अधिक लोगों की भीड़ ने एक सुर में "वोट चोरी" के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सरकार जनता के वोटों की चोरी से बनी है, इसलिए इसे एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
शकुंतला देवी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में संविधान ही सर्वोपरि है और जब-जब संविधान पर आंच आएगी, कांग्रेस की महिला शक्ति सड़कों पर उतरकर इसका जवाब देगी। उन्होंने चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अभी तो शुरुआत है, यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक वोट की चोरी बंद नहीं होती और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बहाल नहीं होती। घघसरा से दिल्ली तक अपने हुजूम के साथ पहुंचकर शकुंतला देवी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गोरखपुर की महिला शक्ति राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में सक्षम है। शकुंतला देवी के साथ रेहाना,परवीन, डिंपल सिंह, इत्यादि  लोग साथ रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।