फतेहपुर जिला के ब्लाक बिजयीपुर के सिठियानी ग्राम सभा में सालों से इनामी दंगल प्रधान के द्बारा करवाया जाता है
फतेहपुर जिला के ब्लाक बिजयीपुर के सिठियानी ग्राम सभा में सालों से इनामी दंगल प्रधान के द्बारा करवाया जाता है
मिट्टी की ढांग गिरने से किशोरी की मौत, महिला घायल
मिट्टी की ढांग गिरने से किशोरी की मौत, महिला घायल
अनूपशहर, संवाददाता : क्षेत्र के गांव सिरौरा में मिट्टी खोद रही किशोरी व एक महिला के ऊपर 10 फीट ऊंची भरभरा कर ढांग गिर गई। घटना में किशोरी संजना की मौत हो गई। घायल माया देवी का सीएचसी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने संजना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार की शाम क्षेत्र के गांव सिरौरा में गांव की 4 महिलाएं माया, चंद्रवती, दुलारी, अनिता व 14 किशोरी संजना, अंजली गांव के निकट एक खेत से मिट्टी लेने पहुंची। चार महिलाएं बाहर खड़ी रही जबकि अंजलि, माया मिट्टी खोदने लगी कुछ ही देर में 10 फुट ऊंची ढांग भरभरा कर दोनों के ऊपर गिर गई। बाहर खड़ी महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर निकट खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने मिट्टी हटाकर माया को निकाल लिया, किंतु संजना काफी नीचे दब गई थी। उसे निकालने में देरी हो गई। दोनो घायलों को निकाल कर अनूपशहर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने संजना पुत्री गोविंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल माया देवी पत्नी विजय सिंह का उपचार किया जा रहा है। सूचना पाकर घटना का निरीक्षण करने के बाद सीएचसी पहुंचे एसडीएम वीके गुप्ता व तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने चिकित्सकों से घायल का हाल चाल पूछने के बाद पीड़ित परिवार को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने संजना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(1) फोटो परिचय : अनूपशहर के गांव सिरौरा में मिट्टी की ढांग के नीचे दबी घायल माया का फोटो।
(2) फोटो परिचय : अनूपशहर के गांव सिरौरा में मिट्टी की ढांग के नीचे दबी मृतिका संजना का फाइल फोटो।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
फतेहपुर जिला के ब्लाक बिजयीपुर के सिठियानी ग्राम सभा में सालों से इनामी दंगल प्रधान के द्बारा करवाया जाता है
धूमधाम और श्रद्धापूर्वक विदा हुए भगवान गणेश,
सिद्धिविनायक कमेटी द्वारा मनाया जा रहा है गणेश महोत्सव हुआ समाप्त।
Leave a Comment: