तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई:
जालसाज बेटा गिरफ्तार
पिता का ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मंगलवार को सायं छः बजे एक विवाहिता युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि रेखा पटेल (30) नामक विवाहिता युवती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर नाइनोल की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि रेखा की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा भी हैं। पुत्र को आंख में मोतियाबिंद है। दोनों आंख से दिखाई नहीं देता है। डाक्टरों ने आंख के ऑपरेशन के लिए दो लाख का खर्च बताया था। पति सुभाष पटेल अपने हिस्से की जमीन बेच कर पुत्र का इलाज कराना चाहता था। इसी बात को लेकर चारों भाइयों में कभी कभी झगड़ा होता था। पति सुभाष पटेल राजगीर का काम करता है। रेखा के पिता प्रदीप पटेल ने बताया कि जिस टिन के कमरे में ससुराल के लोग फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। उस कमरे की ऊँचाई छः फीट है। इसके अलावा रेखा के होठ और हाथ के दोनों पंजों से खून गिरा है।
उसके गले में रस्सी के कसने का कोई निशान नहीं है। पुलिस को सूचना देने के पहले परिवार के लोगों ने शव को जमीन पर रख दिया था। विवाहिता के पिता ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस, पति सुभाष पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वाराणसी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम हरहुआ ब्लाक में परीक्षण के लिए पहुंची। जहां एक बच्ची को देखकर टीम के होश उड़ गए।
आगरा में कोरोना संक्रमण के साथ वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
Leave a Comment: