वाराणसी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम हरहुआ ब्लाक में परीक्षण के लिए पहुंची। जहां एक बच्ची को देखकर टीम के होश उड़ गए। 


 

वाराणसी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हरहुआ ब्लाक में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण करने टीम पहुंची तो एक बच्ची को देखकर सब दंग रह गए। स्वास्थ्य टीम को 11 महीने की अति कुपोषित बच्ची मिली। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे दीनदयाल अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास सेंटर में भर्ती कराया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम हरहुआ के नोडल प्रभारी डॉ. अब्दुल जावेद ने बताया कि अति कुपोषित बच्ची शिमु का वजन जांच के दौरान 4 किलो पाया गया जबकि मानक के अनुसार उसका वजन इस समय 9 किलो से अधिक होना चाहिए। साथ ही ये भी बताया कि समय-समय पर होने वाली जांच में जो भी बच्चे कुपोषित,अति कुपोषित मिल रहे हैं, उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। टीम में डॉ.अरविंद कुमार, विनोद कुमार, नदीम अली मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।