जालसाज बेटा गिरफ्तार


 

चंदौली से एक बड़ी खबर आ रही है। तेलंगाना राज्य की पुलिस ने बुधवार जालसाजी के मामले में रविनगर स्थित एक बड़े  व्यापारी के बेटे को जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से नौ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि समेत लैपटॉप और कम्प्यूटर बरामद किया है । कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी आरोपी से पूछताछ में लगे हुए हैं।  सूत्रों के अनुसार मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी आरोपी अभिषेक जैन एक एप के माध्यम लोगों से पैसे इन्वेस्ट कराता था । लोगों को अपने झांसे  में फंसाने के लिए एक निर्धारित अवधि में राशि को दोगुनी करने का प्रलोभन देता था। 

आरोपी ने तेलंगाना राज्य के कई लोगों को अपने एप के माध्यम से ठगी का शिकार बनाया था। इस मामले में हैदराबाद के साइबर सेल ने आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया । इसके बाद तेलंगाना राज्य की पुलिस ने आरोपी को उसके घर से धर दबोचा और आगे की कार्रवाई में जुट गई ।

 

 




 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।