????मथुरा डीएम के चश्मे के बाद अब दारोगा की कैप ले गया बंदर, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में रहें सावधान


मोहम्मद रईस रहमानी
????मथुरा डीएम के चश्मे के बाद अब दारोगा की कैप ले गया बंदर, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में रहें सावधान

✍️ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर तैनात हैं दारोगा। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात दारोगा की कैप ले भागा बंदर। लोग बनाने लगे वीडियाे। मौके पर पुलिसकर्मी बंदर की मान मनाैव्वल में लगे हैं कि कैप वापस कर दे।

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक की चौखंडी पर रखी दारोगा की कैप को बंदर उड़ा ले गया। मंदिर की छत पर बंदर के हाथ दारोगा की कैप देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। श्रद्धालु बंदर के हाथ में दारोगा की की कैप देख फोटो और वीडियो बनाने लगे। लेकिन, ड्यूटी पर तैनात दारोगा मौके पर नजर नही आ रहे थे।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास बंदरों की तरह तरह की हरकतें अक्सर सामने आती हैं। भीड़ के बीच चश्मा उतारना तो आम बात हो गई है। लेकिन, अन्य सामान भी बंदरों की नजर से बच नही सकता। रविवार को बंदर वृंदावन में निरीक्षण के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल का चश्मा उतार ले गए थे। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में तैनात दारोगा ने अपनी कैप उतारकर गेट नंबर एक के समीप बनी चौखंडी पर रख दी और इधर-उधर हो गए।

बंदर की नजर दारोगा की कैप पर पड़ी और मौका पाते ही कैप उड़ाकर मंदिर की छत पर जा बैठा। मंदिर की छत पर दारोगा की कैप लिए बंदर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया तो पुलिसकर्मियों के लिए मुसीबत का कारण। फिलहाल कैप को पाने के लिए पुलिसकर्मी बंदर की मान मनौव्वल में लगे हैं। कैप किस दारोगा की है ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।